मेथी के लडडू खाएं साल भर फिट रहें

मेथी के लडडू Methi Ke Laddu सर्दी में खाये जाने वाले पोष्टिक नाश्ते में से एक है। यह मेथी दाना से बनाया जाता है। मेथी बहुत लाभदायक होती है। विशेषकर जोड़ों ( Joints ) के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसे सर्दी के मौसम में खाना ही उचित होता है।

 

मेथी के लडडू खाने का तरीका

यह एक आयुर्वेदिक नाश्ता है। इसका पूरा लाभ तभी मिलता है जब इसे सही तरीके से खाया जाता है। इसके कुछ परहेज करने से अधिक फायदा होता है।

इन्हें सुबह जल्दी खा लेना चाहिए। इसके ऊपर गुनगुना मीठा दूध जरूर पीना चाहिए। इसे खाने के तीन घंटे बाद ही भोजन करें ताकि तब तक ये पूरी तरह पच जाएँ। जब तक लडडू खा रहे हैं तब तक खटाई जैसे नींबू , अमचूर , इमली , टाटरी आदि ना लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top