Buy Premium Quality Gond Ke Laddu Online
Product Description
गोंद के लड्डू नरम, स्वादिष्ट, रोग निवारक, स्वस्थ्य वर्धक, विटामिन व पोषक तत्वों से भरपूर, दर्द व कमजोरी को दूर करने में सहायक होते है। हम सभी सामग्री उचित मात्रा में मिलाते है। जिससे जच्चा (डिलीवरी के बाद महिला) को खिलाने से स्वास्थ्यमें बहुत लाभ होता है। और बच्चे के लिए माँ के शरीर में पर्याप्त दूध बनने लगता है।
ये लड्डू शक्ति वर्धक होते है। जच्चा के अलावा घर में सभी लोग इन लड्डुओं को खा सकते है।
हमें जापे के लड्डू बनाने का कई वर्षों का अनुभव है। इसलिए हमारे लड्डू कठोर नहीं होते और खाने में बहुत स्वादिष्ट होते है।
गोंद के लड्डू, जिसे जापे के लड्डू या बिस्वार के लड्डू के नाम से भी जाना जाता है, एक पारंपरिक भारतीय मीठा व्यंजन है जो खाद्य गोंद राल से बनाया जाता है, जो बबूल के पेड़ के रस से प्राप्त होता है। यह एक लोकप्रिय ऊर्जा और शक्ति वर्धक लड्डू है, जिन्हे अक्सर विशेष अवसरों पर तैयार किया जाता है और यह अपने अनूठे स्वाद और अनगिनत स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है।
Paushtik.in पर आप गोंद के लड्डू ऑनलाइन आसानी से खरीद सकते हैं जो जैविक गुड़, गेहूं का आटा, गोंद, देशी गाय का घी, सूखे फल का मिश्रण, जयफल, खसखस, हरी इलायची और अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री का उपयोग करके तैयार किया जाता है। हमारे गोंद के लड्डू की कीमत बाजार में सबसे अच्छी है, इसलिए बस कुछ क्लिक करें और गोंद का लड्डू आपके दरवाजे पर पहुंचा दिया जाएगा।
Ingredients & Shelf Life
खसखस, कमरकस, पीपर, पीपरा मूल, गोंद (गाद), गुड़, गेहूं आटा, देशी घी, शक्कर (चीनी) का बूरा, बादाम, काजू, नारियल, इलाइची, सोंठ, मखाने, किशमिश, पिस्ता, चिरोंजी, छुआरा, अजवाइन, जीरा, हल्दी
Shelf Life: 60 Days
गोंद या जापे के लड्डू बनाने की सामग्री
डिलीवरी के बाद स्त्रियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता जरूरत होती है। और डिलीवरी के बाद कौन से लड्डू खाने चाहिए या कौन सी पौष्टिक चीज का सेवन करना चाहिए, यह प्रश्न सबके मन में होता है। दरअसल, डिलीवरी के समय स्त्रियों को शरीर की करीब बीस हड्डियां टूटने जितना दर्द सहना होता है। इस बजह से उनके शरीर में बहुत कमजोरी आ जाती है।
जापे के समय खाने में जल्दी रिकवरी के लिए पौष्टिक चीजों को सम्मलित करना बेहद आवश्यक है। प्रसव के बाद जापे अर्थात गोंद के लड्डू के लाभ बहुत अधिक है। इसके लिए इन लड्डू को काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें विटामिन, आयरन, कैल्शियम, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने से शरीर को शक्ति मिलने के साथ जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।
जापे के बाद दिया जाने वाल गोंद का लड्डू बनाने की विधि और सामान की बात करें, तो इसमें गुड़, खसखस, देशी गाय का घी, सूखे मेवे (काजू, बादाम, खजूर, छुहारा, मखाना, खरबूज के बीज), बारीक कटा हुआ नारियल और सौंठ पाउडर का उपयोग किया जाता है
यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि सोंठ के लड्डू बनाने की सामग्री और गोंद के लड्डू बनाने की सामग्री भी एक ही है क्योंकि यह एक ही चीज के कई नाम है। क्योंकि भारत के अलग अलग राज्य के लोग इन्हे अलग नामों से पुकारते है।
Benefits & More
गोंद का लड्डू विभिन्न स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। तो, आइए स्वास्थ्य के लिए गोंद के लड्डू के फायदों के बारे में:
- गोंद के लड्डू नई मांओं को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करते हैं
- यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है
- इन लड्डू का सेवन इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में भी मदद करता है
- यह लड्डू पाचन में सहायता करते हैं
- इसके अलावा, यह प्रोटीन, आहार फाइबर और खनिज जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भी भरपूर है।
- कैल्शियम और मैग्नीशियम का समृद्ध स्रोत
- विटामिन में उच्च
- फाइबर से भरपूर
- कार्बोहाइड्रेट का बढ़िया स्रोत
Who Should Buy
☑ Lactating Mothers ( बच्चे के जन्म के बाद नई माँ ) – Gond Laddu For Lactating Mothers is very good for their health recovery after delivery.
☑ Anyone who wants to be healthy ( कोई भी जिसे ताकत चाहिए )
☑ Anyone who wants to recover from disease ( कोई भी जिसे बीमारी के कारण आयी कॉमजोरी दूर करना है )
☑ Anyone who is doing gym can take as protein alternative ( कोई भी जो जिम जाता है, प्रोटीन के विकल्प के रूप में ले सकता है )
अन्य नाम
Gond Ke Laddu has many names in India such as:
- Jape Ke Laddu (जापे के लड्डू)
- Meve or Dry Fruit Ke Laddu (मेवे के लड्डू)
- Sonth Ke Laddu (सौंठ के लड्डू)
- Ajwain Ke Ladoo (अजवाइन के लड्डू)
- Jachcha Ke Laddu (जच्चा के लड्डू)
- Biswar Ke Laddu (बिस्वार के लड्डू)
- Gud Ke Laddu (गुड़ के लड्डू)
- Peepramul Ke Laddu (पीपरामूल के लड्डू)
गोंद के लड्डू के परहेज
गोंद के लड्डू के परहेज की बात करें तो इसमें विशेष कोई परहेज नहीं होता है। क्योंकि इसमें सब पौष्टिक चीजें ही होती है। फिर भी एक व्यक्ति दिन में 2 लड्डू आसानी से खा और पचा सकता है।
OTHER RELATED PRODUCTS
✔ हम लड्डू बनाने की सारी कच्ची सामग्री भी बेचते है।
✔ यदि आप घर पर लड्डू बनाना चाहते है, तो हम रेडीमेड फ्राइड सामग्री भी उचित मात्रा में मिलाकर बेचते है।
Buy Gond Ladoo Online
गोंद के लड्डू online मांगने के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है। हम हमेशा Fresh लड्डू ही बनाते है, क्योंकि हम हमेशा gond ke laddu का online order मिलने के बाद ही, इन्हे बनाना शुरू करते है। और अगले दिन यह आपको भेज दिए जाते है। और हम यदि गोंद के लड्डू price की बात करें, तो हम हमेशा बहुत ही उचित कीमत पर यह उपलब्ध करवाते है।
How To Buy
We take the order “only on Call or WhatsApp” because we make fresh sweet after receiving an order. So, customers always get Fresh sweets.