पंचनिम्ब चूर्ण के फायदे | Panchnimba Churna Uses in Hindi

पंचनिम्ब चूर्ण उसे लेना चाहिए, जिसको रक्तविकार और त्वचारोग की समस्या हो जैसे – सोरायसिस (Psoriasis), चेहरे के मुँहासे, खुजली, कुष्ठ रोग, एक्जिमा की समस्या और पित्ती की समस्या। इसके अलावा यह शरीर से जहरीले पदार्थों को भी बाहर निकलता है।

 

Panchnimba Churna Uses in Hindi

पंचनिम्ब चूर्ण क्या हैं ? – Panchnimba Churna in Hindi

पंचनिम्ब चूर्ण रक्तशोधक होने के कारण खून को साफ करता है। रक्त में उपस्तिथ विषेले पदार्थों के कारण त्वचा रोग होते है। इस दवा को लेने से शरीर में तीनो दोष वात-पित्त-कफ संतुलित होते है। पेट अच्छी तरह से साफ होता है और पेट से जुड़े रोग खत्म हो जाते है।

पंचनिम्बा चूर्ण एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसे भैषज्य रत्नावली के भाग कुष्ठरोगाधिकार से लिया गया है। इस चूर्ण को कुष्ठ रोग के इलाज में दिया जाता है। आयुर्वेद में कुष्ठ रोग में लिप्रेसी समेत चमड़ी के सभी प्रकार के रोग शामिल है। इस चूर्ण में नीम के सभी भागों के अलावा, अनेको जड़ी बूटियों और लोह भस्म का उपयोग किया गया है।

यह चूर्ण शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकलने में उपयोगी है। इसलिए इसके अंदर रक्तशोधक वाली विशेषता होती है जिससे यह खून को भी साफ़ करती है। रक्त में उपलब्ध विषाक्त पदार्थों की बजह से त्वचा विकार होते है। इस चूर्ण का नियमित सेवन करने से शरीर में वात-पित्त-कफ संतुलित होते है। जिससे पेट भी अच्छी तरह साफ होता है और रोग खत्म होता है।

देश के कुछ राज्यों में इसे पंच निम्बादि चूर्ण (panchanimbadi churna), निम्बादि चूर्ण (nimbadi churna) अथवा निंबाजी चूर्ण के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा निम्ब चूर्ण (nimba churna), निम्ब पत्र चूर्ण (nimba patra churna) और निम्बादि चूर्णम (nimbadi choornam) के नाम से भी यह प्रचलित है।

आप पंचनिम्ब चूर्ण online भी खरीद सकते है। और पंचनिम्ब चूर्ण price की बात करें, तो आपको यह Amazon और Flipkart जैसी वेबसाइट पर उचित प्राइस पर मिल जाता है। इस चूर्ण को नजदीकी आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर से भी आसानी से खरीदा जा सकता है।

 

पंचनिम्ब या निम्बादि चूर्ण के घटक – Nimbadi Churna Ingredients

इस चूर्ण के निर्माण में अनेकों जड़ी बूटियों का उपयोग किया जाता है। इसके घटक द्रव्य में प्रमुख रूप से – निम्ब पंचांग (जड, पत्ती, फूल, फल और छाल), छोटे हरड़, लोह भस्म, चित्रकमूल, पुवाड के बीज, भिलावा, मिश्री, वायविडंग, आंवला, पीपल, कालीमिर्च, हल्दी, सौंठ, बावची, अमलतास का गुदा और गोखरू उपयोग किये जाते है

 

◙ आगे पढ़े – जानिए चंदन से बनी दवा के फायदे और उपयोग

 

पंचनिम्ब या निम्बादि चूर्ण के फायदे – Panchnimba Churna Benefits in Hindi

पंचनिम्ब चूर्ण को लेने से सभी तरह के कुष्ठ विकारों का एक मास में शमन होता है, दूषि विष (जहर) के उपद्रव रूप और पाचनक्रिया-विकृति की बजह से होनेवाले कुष्ठ रोग, इन सब से छुटकारा मिलता है। एवं भगंदर, श्लीपद (हाथीपगा), विषप्रकोप, नाड़ीव्रण, वातरक्त, सब प्रकार के प्रमेह, प्रदर, उपदंश के उपद्रव रूप कुष्ठ, रक्तविकार, शिरदर्द, पेट पर चरबी और कृशता आदि विकार भी खत्म हो जाते है।

इस चूर्ण को लेने से रोगी सभी तरह के रोग (पचनेन्द्रिय की विकृतिजनित और त्वचारोग) और जरावस्था (वृद्धावस्था) की कमजोरी से छुटकारा पा सकता है तथा शरीर कान्ति युक्त बनता हैं। इसके अलावा बालों के लिए भी बहुत लाभ दायक है।

यह शरीर में से विषाक्त पदार्थों को निकालकर गन्दगी को दूर करती है। यह शरीर में उपस्तिथ विषेले जीवाडुओं (कृमि) को मरता है। यह रक्शोधक होने के कारण खून को साफ़ करता है। इसका नियमित सेवन करने पर पुरानी से पुरानी कब्ज़ से छुटकारा मिलता है। यह पित्तदोष को संतुलित करने में भी मददगार साबित होती है।

 

पंचनिम्बा चूर्ण के उपयोग – Uses of Pancha Nimba Churna in Hindi

पंचनिम्ब चूर्ण के बहुत सारे चिकित्सीय उपयोग है। यह दवा एलर्जिक डर्मेटाइटिस की समस्या में फायदेमंद है। इस चूर्ण का सेवन करने पर पित्ती की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। एक्जिमा की समस्या में इस चूर्ण का सेवन बेहद लाभदायक होता है। जीवाणु के संक्रमण को शरीर में फैलने से रोकने मददगार है। इस चूर्ण को नियमित रूप से लेने से चेहरे की मुँहासे भी खत्म हो जाते है। और प्रुरिटिस (खुजली) की समस्या को भी दूर करता है।

 

पंचनिम्ब चूर्ण की सेवन विधि – Panchnimba Churna How To Use

पंचनिम्ब चूर्ण की सेवन विधि और मात्रा (Panchnimba Churan Ki Sevan Vidhi) के बात करें तो, इसका सेवन खाना खाने के बाद ही करना चाहिए। और शहद, दूध, अथवा सादा पानी के साथ इसका सेवन करें।

पंचनिम्ब चूर्ण की खुराक (Dosage of Pancha Nimba Churna in Hindi) के विषय में सबसे पहले आपको वैद्य की सलाह का पालन करना चाहिए। सामान्यतः इसे दिन में दो बार, सुबह और शाम लिया जा सकता है। लेकिन व्यक्ति हमेशा वैद्य द्वारा निर्धारित खुराक का उपयोग ही करें।

 

पंचनिम्ब चूर्ण – व्यास, तनसुख, झंडू, पतंजलि

मार्किट में कई कंपनियां इस चूर्ण का उत्पादन करती है और अलग अलग मात्रा में अनेक तरह की पैकिंग में उपलब्ध करवाती है जैसे –
तनसुख कंपनी इस पंचनिम्ब चूर्ण को 60 ग्राम के डिब्बे में बाजार में बेचती है – Tansukh Panchnimb Churna 60 gm

व्यास कंपनी का पंचनिम्ब चूर्ण 50 ग्राम के पैकेट में आता है – Vyas Panchnimba Churna 50g

झंडू कंपनी भी अपने पंचनिम्ब चूर्ण को 50 ग्राम के पैकेट में उपलब्ध करवा रही है – Zandu Panchaniba Churan 50 Gm

लेकिन बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि इस चूर्ण को (Panchnimba Churna Patanjali) अभी बाजार में नहीं लाये है। वह इसके जगह दिव्य चूर्ण के नाम से अनेकों चूर्ण का उत्पादन कर रही है।

 

☼  जरूर जाने स्वस्थ रहने के लिए : त्रिंगासव सिरप के फायदे (Tringasav Syrup Ke Fayde in Hindi)

 

 


 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top