त्रिगुणासव के फायदे इन हिंदी – Trigunasava Syrup Uses in Hindi

 

Dindayal Trigunasava Syrup Uses in Hindi

अच्छे स्वास्थ्य के लिए त्रिगुणासव (Trigunasava For Health and Weight Gain)

नमस्कार दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मोटे होने के लिए और स्वास्थ्यवर्धक होने के लिए एक शानदार औषधि अगर आपके शरीर में खाया पिया नहीं लग रहा है, कुछ भी खाया पिया हजम नहीं होता है, खट्टी डकारें आती है, आप एकदम सूख चुके हैं, एकदम दुबले-पतले हैं तो आपके लिए यह औषधि रामबाण हो सकती है। बहुत ही शानदार पूर्णता आयुर्वेदिक औषधि है। इसके क्या क्या गुण है और किन लोगों को इसका सेवन करना चाहिए तथा किन किन लोगों को नहीं करना चाहिए। इसकी मात्रा, इसकी प्राइस के बारें भी आगे जानेंगे।

सबसे पहले आपको यह प्रोडक्ट के बारे में बता देते हैं। अगर आप बहुत दुबले-पतले हैं, आपके शरीर में खून की कमी है और आपके शरीर पर बिल्कुल भी रौनक नहीं है तो यह आपके लिए यह रामबाण औषधि हो सकती है। आपने काफी औषधियां ली होगी मोटे होने के लिए अथार्त शरीर को एकदम स्वस्थ बनाने के लिए और हष्ट पुष्ट होने के लिए मगर वह आपके कारगर नहीं हुई होगी। मगर त्रिगुणासव आपके लिए एक कारगर औषधि है। यह सिरप बहुत सी कंपनियों की बाजार में उपलब्ध हैं, जिनमें आपको पंतजलि का त्रिगुणासवा मिल जाएगा और वेदनाथ का त्रिगुणासव (Baidyanath Trigunasava) मिल जाएगा, डाबर का त्रिगुणासव (Dabur Trigunasava) मिल जाएगा।

 

त्रिगुणासव के फायदे व उपयोग (Trigunasava Uses and Benefits In Hindi)

त्रिगुणासव के अनेक फायदे (Trigunasava Ke Fayde) है। लेकिन पूरी तरह से आयुर्वेदिक होने के कारण इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। कुछ मामलों में डॉक्टर की सलाह से आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह किन-किन बिमारियों में उपयोग की जाती है? अगर आपका शरीर काफी पतला दुबला है। खाया पिया आपके हजम नहीं हो रहा तो आप त्रिगुणासव का सेवन जरूर करें। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, आपके चेहरे पर आंखों के नीचे काले घेरे हैं, चेहरे पर बिल्कुल भी रौनक नहीं है तो आप इसका उपयोग जरूर करें।

अगर आपको भूख नहीं लगती है, अगर आपके बहुत ज्यादा थकावट रहती हैं और खाया पिया हजम नहीं होता है तो यह एक आपके लिए उपयोगी औषधि हो सकती है। शरीर को हष्ट पुष्ट रखने लिए त्रिगुणासव एक बहुत ही कारगर उपाय है।

 

◙ जरूर जाने स्वस्थ रहने के लिए : चन्द्रमा के समान चमक शरीर में उत्पन्न करने वाली दवा (चंद्रप्रभा वटी)

 

त्रिगुणासव की सेवन विधि (Trigunasava Dosage in Hindi)

अब बात करते हैं इसकी मात्रा कि इसका बच्चे से बूढ़े तक सभी उपयोग कर सकते हैं। मगर उसमें मात्रा का फर्क होता है। अगर 10 साल से ऊपर के बच्चे हैं तो वह इसको 5 से 10ml की मात्रा में खाने के बाद दिन में दो बार लें सकते हैं। खाने के 15 मिनट के बाद में इसको 5 से 10ml तक बच्चों को दे सकते हैं और रात्रि के खाने के बाद भी आपको यही प्रक्रिया दोहरानी है।

अगर आप बड़े व्यक्ति हैं तो बड़े 15 से 30ml तक इसका एक बार में उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ में 15 से 30 ml जब आप इस दवाई को ले रहे हैं तो उसके साथ भी उतनी ही मात्रा में आपको पानी का सेवन करना है और दिन में दो बार यानी कि दोपहर के खाने के 15 मिनट या आधे घंटे बाद और रात्रि के खाने के 15 मिनट या आधे घंटे बाद आप इसका सेवन कर सकते।

 

त्रिगुणासव की प्राइस (Trigunasava Price)

पूरी तरह से आयुर्वेदिक औषधि होने के कारण इसके कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होते हैं और सबसे शानदार बात ये है इसकी कीमत बहुत कम है। आज के टाइम में मार्केट 450ml कि बोतल की प्राइज है मात्र ₹140 में है। सबसे अच्छी बात है कि इसकी एक्सपायरी डेट 10 साल है। आयुर्वेदिक औषधियां वैसे जितनी पुरानी होती जाती है, उतनी ही वह कारगर होती जाती है। मगर एक्सपायरी डेट हर प्रोडक्ट के ऊपर देना कंपनी का दायित्व होता है, तो इसकी एक्सपायरी डेट 10 साल है। आपको मार्केट में ही जितना पुराना प्रोडक्ट मिलेगा एक्सपायरी से पहले का वह प्रोडक्ट आपके लिए असरदार साबित हो सकता है।

 

त्रिगुणासव को उपयोग करते समय सावधानियां (Trigunasava Ko Upyog Karte Samay Savdhaniyan)

इसका उपयोग करते समय आपको क्या क्या सावधानी रखनी है। सावधानी के तौर पर सिर्फ आपको इतना करना है कि अगर आपके लिवर या किडनी संबंधित प्रॉब्लम है, पेट संबंधी आपका कोई ऑपरेशन या शल्यक्रिया की गई है या आपको डायबिटीज है तो आपको डॉक्टर की सलाह से इसका उपयोग करना है।

 

◙ आगे पढ़े – पंचनिम्ब चूर्ण से मुँहासे, खुजली और रक्तविकार की समस्या से छुटकारा पायें

 


लेखक
S K Gautam
आयुर्वेद एवं योग आचार्य
26 वर्षों का अनुभव
View Profile

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top